फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बली में दो पक्षों में चले चाकू, दो घायल

बली में दो पक्षों में चले चाकू, दो घायल

Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
बली में दो पक्षों में चले चाकू, दो घायल
बागपत। बली गांव में गाली देने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच चाकू चले। दो युवक घायल हो गए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बली गांव निवासी युवक शिवम ने बताया कि पड़ोस का युवक दीपक शराब पीकर आए दिन गाली-गलौज करता है। कई बार उसको समझाया गया, लेकिन आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। रविवार रात फिर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में आए परिजनों के साथ भी मारपीट की। उधर, दीपक का कहना है कि शिवम ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। शिवम और दीपक दोनाें घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा मीतली गांव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों गांवों में मामूली झगड़ा हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed