{"_id":"6af70be637382f19ed033bd9","slug":"baghpat-village-head-s-brother-beaten-to-death-incident-stems-from-a-dispute-over-the-felling-of-a-tree-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: प्रधान के भाई की पीटकर हत्या, पेड़ काटने के विवाद में वारदात, सगे चाचा और दो चचेरे भाइयों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: प्रधान के भाई की पीटकर हत्या, पेड़ काटने के विवाद में वारदात, सगे चाचा और दो चचेरे भाइयों पर आरोप
Fri, 13 Nov 2026 06:39 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:39 PM IST
सार
हलालपुर ग्राम प्रधान सुधीर खोखर के भाई संजीव की मौत हो गई। सुधीर ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट का निशान दिखाई नहीं दे रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
संजीव की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छपरौली स्थित हलालपुर गांव के प्रधान सुधीर के छोटे भाई संजीव (50) की बुग्गी के खलवों से पीटकर हत्या कर दी गई। उन्हें बचाने आए प्रधान सुधीर और उनके छोटे भाई राजीव के साथ भी मारपीट की गई। प्रधान सुधीर ने सगे चाचा सेवानिवृत्त एएसआई उदयराज और उनके बेटे सिपाही सन्नी व आर्यन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रधान सुधीर खोखर ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अपने भाई राजीव के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंचे तो वहां पर सगे चाचा उदयराज ने अपने बेटे सन्नी और आर्यन उर्फ पोलू के साथ गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। वहां खड़े लिपस्टिक के पेड़ तोड़ रहे थे। उन्होंने पेड़ तोड़ने का विरोध किया तो तीनों ने कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज की। तभी छोटा भाई संजीव भी वहां आ गया, जिसने गाली-गलौज का विरोध किया तो तीनों ने बुग्गी के खलवों से तीनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खलवे के कई वार होने से संजीव घायल होकर जमीन पर गिर गया। संजीव के मुंह से खून आने पर छपरौली सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि चाचा उदयराज दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एएसआई है और सन्नी यूपी पुलिस में सिपाही है।
इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में मृतक संजीव के शरीर पर कोई खुली चोट नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसमें मौत होने का कारण स्पष्ट होगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
अंकुश हत्याकांड का खुलासा: बहन को पीटने पर जीजा का गिरेबान पकड़ा, रंजिश में रच दी हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार
ये भी देखें...
अंकुश हत्याकांड का खुलासा: बहन को पीटने पर जीजा का गिरेबान पकड़ा, रंजिश में रच दी हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार
