फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Girl student of 11 class has death to dengue fever and fear in the village

बुखार का कहर: डेंगू के डंक से 11वीं की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में दहशत का माहौल

Thu, 14 Sep 2023 05:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Sep 2023 05:23 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत जनपद में बुखार का कहर जारी है। जिले के धनौरा सिल्वरनगर गांव में 11वीं की छात्रा की डेंगू के डंक से मौत हो गई। वहीं, बुखार से छात्रा की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Baghpat: Girl student of 11 class has death to dengue fever and fear in the village
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बागपत में बिनौली के धनौरा सिल्वरनगर गांव की पचोसिया पट्टी में डेंगू से कक्षा 11 की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि काफी ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।

विज्ञापन


मुस्कान (17) पुत्री जाफर अली गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, मुस्कान को करीब 15 दिन पहले बुखार आया था। उन्होंने गांव में ही चिकित्सकों से उसका इलाज कराया लेकिन, आराम नहीं लगने पर उन्होंने उसे बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसको डेंगू होने की पुष्टि कर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बुधवार की रात्रि सुभारती अस्पताल मेरठ में इलाज के दौरान मुस्कान की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गांव में आश्मोहमद पुत्र अलीजान, बीना पत्नी गय्यूर, साजिद पुत्र महेरबान, मीना पुत्र बाबर, रुकसाना पत्नी बाबर, दीपा पत्नी रामकिशोर, अरुण पुत्र राजेंद्र, पुनीत पुत्र इंद्र, अशोक पुत्र जयपाल आदि ग्रामीण भी बुखार की चपेट में है। ग्रामीणों ने सीएमओ बागपत से गांव में स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप लगवाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed