{"_id":"6af6a00055ccae2f980bc8cd","slug":"baghpat-clashes-erupt-between-two-groups-in-doghat-police-pelted-with-stones-12-injured-cases-registered-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दोघट में दो पक्षों में बवाल, पुलिस पर पथराव, 12 घायल, 54 पर रिपोर्ट, 18 गिरफ्तार; लव मैरिज का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दोघट में दो पक्षों में बवाल, पुलिस पर पथराव, 12 घायल, 54 पर रिपोर्ट, 18 गिरफ्तार; लव मैरिज का है मामला
Fri, 13 Nov 2026 10:58 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:58 AM IST
सार
बागपत स्थित दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में दो परिवारों से युवक-युवती घर से चले गए थे और उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसी को लेकर तनातनी चल रही थी। दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोग आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया।
विज्ञापन
दोघट थाने में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में शराब के नशे में कहासुनी होने पर अनुज कश्यप और सावन कश्यप पक्ष आपस में भिड़ गए। इनमें लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और पथराव हो गया। दोनों पक्षों में बवाल होने पर लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो उन पर भी पथराव किया गया। दोनों पक्षों के तीन महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 34 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
कस्बे की पट्टी तिरोसिया निवासी अनुज और सावन पक्ष में 10 दिन पहले झगड़ा हो गया था, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। बुधवार रात अनुज फोटोग्राफर की दुकान से अपने घर जा रहा था। रास्ते में सावन के साथ पुराने झगड़े को लेकर कहासुनी हो गई। इसका पता चलने पर दोनों पक्षों के कई लोग वहां पहुंच गए, जिनमें कई शराब के नशे में थे। लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन तभी उनमें लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव हो गया। वहां काफी देर तक पथराव होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद भी पथराव बंद नहीं हुआ और उनकी तरफ भी पत्थर फेंके गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घायल हुए अनुज, शिवकुमार, विनोद, शोकेंद्र, मोनिका, अल्का, ओमवीर, दीपक, मोहित, किशनपाल, अनीता का पुलिस ने टीकरी सीएचसी में उपचार कराया।
इस मामले में टीकरी चौकी प्रभारी एसआई पुष्पराज बिश्नोई ने एक पक्ष के अनुज, मोनिका, राजीव, अल्का, राजेश, विनोद, शिवकुमार, सुरेंद्र, पप्पू, आशीष, हरेंद्र, अनिल, मांगेराम, सोनम, मंजू, शोकेंद्र, सीमा समेत पांच अज्ञात और दूसरे पक्ष के सावन, ओमवीर, दीपक, अनीता, किशनपाल, नंदी, शिवम, विक्की, अक्षय, मोनू, सोनू, सचिन, पवन, मोहित, अजय और मुकेश समेत दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के कई लोग शराब के नशे में थे, जिन्होंने झगड़ा शुरू किया। इसमें दोनों पक्षों के अनुज, राजीव, विनोद, शिवकुमार, सुरेंद्र, पप्पू, हरेंद्र, अनिल, मांगेराम, दूसरे पक्ष के ओमवीर, दीपक, किशनपाल, सावन, अक्षय, मोनू, मुकेश, मोहित और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 17 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह मेरठ भेजा गया।
युवक और युवती के प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, सितंबर माह में इनके परिवारों की युवती अंशुल और युवक गौरव घर से चले थे, जिन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। पुलिस ने दोनों को तलाश किया और बयान दर्ज कराने के बाद न्यायालय ने दोनों को बालिग होने के कारण साथ भेज दिया था। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है और झगड़ा हो चुका है।
ये भी देखें...
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, बागपत और मुजफ्फनगर की हवा में घुला जहर, स्मॉग के कारण धूप का असर भी फीका
पुलिस के अनुसार, सितंबर माह में इनके परिवारों की युवती अंशुल और युवक गौरव घर से चले थे, जिन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। पुलिस ने दोनों को तलाश किया और बयान दर्ज कराने के बाद न्यायालय ने दोनों को बालिग होने के कारण साथ भेज दिया था। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है और झगड़ा हो चुका है।
ये भी देखें...
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, बागपत और मुजफ्फनगर की हवा में घुला जहर, स्मॉग के कारण धूप का असर भी फीका