फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Sardhana, Student shot dead publicly, real brothers carried out the crime

मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 14 Sep 2023 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Sep 2023 02:11 PM IST
सार

मेरठ के सरधना में छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को सरेआम दो भाइयों ने पिता के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
Murder in Sardhana, Student shot dead publicly, real brothers carried out the crime
मौके पर पहुंची सरधना पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में एक तरफ पुलिस दौराला में मिले सिर कटे शव की पहचान कराने में माथा-पच्ची कर रही थी कि गुरुवार को सरधना में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। यहां भामोरी गांव में एक छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


रास्ते के विवाद पर हुई थी कहासुनी
जानकारी के अनुसार भामोरी गांव में छात्र की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया। बताया गया कि बुधवार रात रास्ते को लेकर हुए विवााद के बाद आरोपियों की छात्र से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दो सगे भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन


सीने से सटाकर मारी गोली
गुरुवार को गांव के बाहरी छोर पर छात्र अपनी डेयरी पर गया था। इसी दौरान आरोपी पिता-पुत्रों ने छात्र के सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही छात्र जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। वहीं छात्र की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग अभी नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed