फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IT Raid: Income Tax Department raids continue at Azam Khan relative house in Meerut

आयकर विभाग की छापेमारी: आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

Thu, 14 Sep 2023 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Sep 2023 01:01 PM IST
सार

मेरठ और सहारनपुर में आजम खां के रिश्तेदारों के यहां आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। मेरठ में हापुड़ रोड स्थित भवानीनगर में एक रिटायर्ड अधिकारी के घर पर छापेमारी की गई है। टीम बुधवार सुबह सात बजे से कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
IT Raid: Income Tax Department raids continue at Azam Khan relative house in Meerut
आयकर विभाग का छापा, बिरयानी खाते टीम के कर्मी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में आजम खां के करीबी और अल जौहर ट्रस्ट से जुड़े जकी उर रहमान सिद्धीकी के भवानी नगर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मारा।

विज्ञापन


टीम ने कोरोड़ों रुपये से जुड़े बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले। कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और और बैंक खातों से संबंधित जानकारी जुटाई है। देर रात तक कार्रवाई चलती रही। इसके बाद गुरुवार दोपहर तक भी कार्रवाई जारी है। फिलहाल टीम की एक गाड़ी जकी उर रहमान के घर के बाहर मौजूद है। अधिकारी भीतर ही कार्रवाई में जुटे हैं। घर का गेट अंदर से बंद किया गया है। बाहर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


वहीं बुधवार शाम को टीम के दो कर्मी मकान से कुछ ही दूरी पर एक फूड स्टॉल पर बिरयानी खाते नजर आए। इसकी तस्वीरें भी वायरल हो गईं। ये आयकर विभाग की टीम को लेकर पहुंची गाड़ियों के चालक बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ और सहारनपुर में एक साथ सुबह 7 बजे आयकर की कार्यवाही शुरू हुई। कार्रवाई में गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ जिले की टीमें शामिल रहीं। मेरठ में भवानी नगर में जल निगम के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता जकी उर रहमान सिद्धीकी के यहां सुबह सात बजे पांच गाड़ियों से अधिकारी पहुंचे।

इसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान किसी को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। संपत्ति और बैंक खातों की गहनता से जांच की गई। जकी उर रहमान सेवानिवृत्त होने से पूर्व रामपुर में लंबे समय तक कार्यरत रहे। यहां वह आजाम के बहुत करीबी हो गए। इसके चलते उन्हें अली जौहर ट्रस्ट में शामिल किया गया।

लंबे समय से बीमार हैं जकी
मोहल्ले के लोगों के अनुसार जकी उर रहमान काफी समय से बीमार चल रहे हैं। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अक्तूबर 2021 में जकी इलाज के लिए दिल्ली गए थे, उसी दौरान उनके घर पर करीब एक करोड़ की चोरी हुई थी। घर पर बेटा माज भी रहता है। घर के बाहर जश मेटल्स के नाम से दुकान है। 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति का शक
जकी उर रहमान की भवानी नगर सहित लालकुर्ती में भी संपत्ति बताई जा रही है। आजम के सहयोग से गाजियाबाद, देहारादूर में भी संपत्ति खरीदी है। हार्डवेयर की फैक्ट्री स्थापित करने की भी चर्चा है। टीम सभी तत्थों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed