{"_id":"5af73e174f1c1bd6408b4db6","slug":"91526152727-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामंडल विधान की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंडल विधान की तैयारी शुरू
Updated Sun, 13 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में होने वाले आठ दिवसीय सर्वतोभद्र महा मंडल विधान की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई हैं। जैन संत एलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने भी शनिवार को शाम यहां मंगल प्रवेश किया।
आयोजन संयोजक ब्रह्मचारी अतुल भैया ने बताया कि पूरे गुरुकुल परिसर में झंडी, बैनर, झालर, लाइट से सजावट की। मुख्य मंच और विधान में बैठने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंडाल बनाया। विधान में कई प्रदेशों से श्रद्धालु भाग लेंगे, जिनके आवास व भोजन की व्यवस्था की। विधान के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंप दी। जैन संत एलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने बड़ौत से पद विहार कर गुरुकुल में मंगल प्रवेश किया, जहां उनका गुरुकुल के बच्चों ने मंगलाचरण और कमेटी के सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसमें राकेश जैन, श्रवण जैन, गौतम चंद जैन, दिनेश जैन, विकास जैन, संकल्प जैन, मुकेश, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, गीता टंडन, पूनम जैन, साहिल, विशाल जैन आदि मौजूद रहे।