{"_id":"6a9955c9c7460ff54a033020","slug":"call-to-adopt-vedic-culture-and-rituals-in-life-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-158113-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वैदिक संस्कृति और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वैदिक संस्कृति और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में वेद प्रचार सप्ताह का समापन
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में वेद प्रचार सप्ताह का बृहस्पतिवार को यज्ञ के साथ समापन हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों से वैदिक संस्कृति और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया गया।
जितेंद्र उज्ज्वल ने विधि विधान से यज्ञ कराया। प्रबंधक अनिल आर्य यजमान रहे। अनिल आर्य ने कहा कि भारतीय वैदिक संस्कृति जीवन मूल्यों का मूल आधार है। उन्होंने सत्य, सदाचार, परोपकार और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आज युवा पीढ़ी को अपनी वैदिक संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसका उद्देश्य वैदिक विचारधारा, यज्ञ और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर निदेशक सुनील आर्य, कुणाल आर्य, प्रधानाचार्य पवन त्यागी, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स और चंद्रवीर मौजूद रहे।