फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भजनों के माध्यम से समाज सुधार का संदेश

भजनों के माध्यम से समाज सुधार का संदेश

Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
भजनों के माध्यम से समाज सुधार का संदेश
भजनों के माध्यम से दिया
विज्ञापन

समाज सुधार का संदेश
बिनौली (बागपत)। फजलपुर सुंदरनगर में चल रहे आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को भजनोपदेशकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर देशप्रेम और सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया।

ओमपाल शास्त्री ने वेदमंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में डा. भोपाल सिंह आर्य ने कहा कि अब कई कुरीतियां आ गई हैं। कुछ तथाकथित विद्वान इसमें संशोधन कर रहे हैं जो गलत हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद रचित संस्कार विधि से ही विद्वान यज्ञ संपन्न कराएं। भजनोपदेशक अशोक प्रबोध एवं सविता आर्या ने कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, दहेज प्रथा, पाखंड आदि सामाजिक बुराइयों पर चोट करते हुए भजनों के माध्यम से समाज सेवा और संस्कारों की सीख दी। अध्यक्षता आचार्य गजराज सिंह एवं संचालन विनोद आर्य एवं अशोक आर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्वामी यज्ञ मुनि वानप्रस्थी, राजबीर आर्य, खिलारी सिंह, नरेश वर्मा, सीमा आर्या, कुलदीप आर्य, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार, देवव्रत आर्य, ईश्वर आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed