फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कब्रगाह में रॉयल फैमिली के लिए चबूतरा

कब्रगाह में रॉयल फैमिली के लिए चबूतरा

Tue, 05 Mar 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
कब्रगाह में रॉयल फैमिली के लिए चबूतरा
बागपत। सिनौली में हड़प्पा कालीन कब्रगाह की पुष्टि हो चुकी है। तीसरे चरण में अब तक दो कब्र मिली है, जिन पर शोध चल रहा है। दो दीवारें सामने आई है, जिनसे अनुमान लगाया जा रहा है कि रॉयल फैमिली के खड़े होने के लिए यह बनाया गया होगा। अंतिम संस्कार के दौरान रॉयल फैमिली के लोग इस पर खड़े होते रहे होंगे।
विज्ञापन

सिनौली में मिले आम और खास शवादान केंद्र पर अब तक दो दीवारें मिल चुकी हैं। शाही कब्रगाह के नजदीक चबूतरे की व्यवस्था किए जाने का अनुमान है। माना जा रहा है कि शाही परिवार उंचे लोगों को इन चबूतरों पर खड़ा किया जाता रहा होगा। महिला का कंकाल और उसके पास जिस तरह आभूषण मिले हैं, उसी के नजदीक यह चबूतरा है। इससे यही अनुमान है कि शाही परिवार के लोग अलग चबूतरे पर खड़े होकर अंतिम क्रिया में भाग लेते रहे होंगे। इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. केके शर्मा कहते हैं कि चबूतरे का प्रमाण तो स्पष्ट है। बस्ती या सभ्यता मिलने के बाद ही तार जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


यहां से जुड़ रहे सिनौली के तार
बागपत। हरियाणा के फरमाणा, राखीगढ़ी, गुजरात के लोथल और राजस्थान के कलिबंगन में सिनौली जैसे ही पुरावशेष मिले हैं। माना जा रहा है कि यहां मानव बस्तियां एक तरह की रही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़प्पा या लेट हड़प्पा
बागपत। एक थ्योरी यह भी है कि पश्चिम यूपी में मिल रहे पुरावशेष हड़प्पा सभ्यता के बजाए लेट हड़प्पा सभ्यता के हैं। यानि सिंधु और सरस्वती नदी के सूख जाने के कारण सूखा पड़ा, जिस कारण हड़प्पा संस्कृति खत्म हो गई। कुछ लोग पलायन कर अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे और यहां पर लेट हड़प्पा संस्कृति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed