फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीएचसी और पीएचसी में दिलाई जाए बेहतर स्वास्थ सेवा

सीएचसी और पीएचसी में दिलाई जाए बेहतर स्वास्थ सेवा

Wed, 20 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी और पीएचसी में दिलाई जाए बेहतर स्वास्थ सेवा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विधानसभा सत्र में छपरौली विधायक और रालोद नेता सहेंद्र सिंह ने मंगलवार को भी अपने सवालों का सिलसिला जारी रखकर क्षेत्रीय समस्याओं को सदन में उठाया।
इस बार पहला प्रश्न स्वास्थ्य मंत्री से करते हुए विधायक ने कहा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी मात्रा में कमी देखने को मिली है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीज परेशान हैं । सरकार को क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाते हुए स्टाफ की कमी को पूरा करना चाहिए। इसके साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज दिए जाने के लिए क्षेत्र में एक 100 बेड के मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल का निर्माण कराना चाहिए ताकि मरीजों को इलाज करने के लिए दूर अन्य प्रदेश दिल्ली चंडीगढ़ न जाना पड़े। बढ़ती महंगाई को देखते हुए विधवाओं और वृद्धाओं की पेंशन को बढ़ाने का मुद्दा भी विधानसभा में उठाते हुए उन्होंने इसे बढ़ाकर देने की मांग की। विधायक ने कस्बा टीकरी, ग्राम मवी कलां, बुढपुर, जिवाना गुलियान में स्टेट बैंक की शाखा खोलने की मुख्यमंत्री से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed