{"_id":"5a551c584f1c1b4d198b5f61","slug":"131515527256-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना बना मुसीबत
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बे मेें नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता चौधरी के आवास पर गन्ना समस्या को लेकर किसानों की पंचायत हुई। अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने की खरीद नहीं होने पर किसानों को हो रही परेशानी पर मंथन किया।
अध्यक्षता मास्टर राजवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि चौगामा क्षेत्र के किसानों के सामने अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। क्षेत्र का गन्ना खरीद रही चीनी मिलों ने किसानों का अभी तक सिर्फ अगेती प्रजाति का ही गन्ना खरीदा है। मिलों ने दो सप्ताह पहले ही सामान्य प्रजाति का गन्ना लेना शुरू किया है। यदि किसान अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेकर क्रय केंद्रों पर जाते हैं, लेकिन उनका गन्ना नहीं लिया जाता। किसानों का आरोप है कि गन्ना मिलों द्वारा अभी तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया। जबकि सरकार का दावा है कि 14 दिन में भुगतान करना जरूरी है। मलकपुर मिल पर तो अभी गत वर्ष का भी गन्ने का भुगतान बकाया है। किसानों ने कहा यदि मिलों ने किसान का अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना पर्ची इंडेट जारी नहीं किया और सामान्य का पर्ची इंडेट नहीं बढ़ाया तो किसान मिलों के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। संचालन लोकेंद्र ठेकेदार ने किया। इस मौके पर चरण सिंह, कटार सिंह, मोहनलाल, इदरीश, सतीश फौजी, कय्यूम, तरुण, अंकुर, हरेंद्र आदि रहे।
किसानों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिला
दोघट (बागपत)। किसानों का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिला और उन्हें क्षेत्र की पांच गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में सीएम से मिले। उन्होंने सीएम को बताया कि बागपत जनपद में गन्ना किसानों की आर्थिक हालत बहुत ही खराब है। छपरौली में यमुना नदी पर पुल बनाने के लिए हरियाणा और उप्र की जनता द्वारा काफी समय से मांग की जा रही है। बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग की सड़क मार्च 2017 में चौड़ी होनी थी, लेकिन अभी तक नहीं कराई। बड़ौत तहसील में सिविल कोर्ट की स्थापना कराई जाए। प्रतिनिधि मंडल में वीरेंद्र सिंह, अजित सिंह, साजिद अली खान, सत्यप्रकाश शर्मा, ओमपाल सिंह पंवार आदि रहे।