{"_id":"5b5788b54f1c1bac7d8b4943","slug":"121532463285-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में चल रहा है चौगामा नहर में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में चल रहा है चौगामा नहर में पानी
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा निवासी विवेक राणा ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल सहारनपुर से ऑन लाइन शिकायत की थी कि चौगामा नहर में पानी नहीं आ रहा है। इसमें पानी छोड़ा जाए। इस पर अधीक्षक अभियंता ने अधिशासी अभियंता लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर शामली से जवाब मांगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 15 जुलाई से लगातार चौगामा नहर में पानी छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में चौगामा ही सभी नहरों को टेलों तक पानी पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। किसान विवेक ने बताया कि कागजों में ही चौगामा नहर में पानी चल रहा है जबकि चौगामा नहर में पिछले एक साल से पानी नहीं आया। इसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। ब्यूरो
दाहा से युवक लापता
दोघट (बागपत)। दाहा गांव से सुरेंद्र पुत्र नर सिंह 19 जुलाई से लापता है। उसके भाई संजू ने बताया कि उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। वह घर से बिना बताए ही चला गया था। उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। ब्यूरो
विहिप कार्यकर्ता 26 को करेंगे थाने का घेराव
दोघट (बागपत)। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पप्पन राणा ने बताया कि हिंदू धर्म एवं साधु-संतों, प्रधानमंत्री, एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने वाले विशेष समुदाय के युवक पर बिनौली पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता 26 जुलाई को बिनौली थाने का घेराव करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
दो वारंटी गिरफ्तार
दोघट (बागपत)। पुलिस ने आदमपुर गांव निवासी सुदेश व प्रवीण को कोर्ट की अवहेलना करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों न्यायालय में तारीख पर नहीं पहुंचे रहे थे। कोर्ट से दोनों को जेल भेजा। ब्यूरो