फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बढ़ रहे दिल के मरीज, रोजाना 200 का इलाज

बढ़ रहे दिल के मरीज, रोजाना 200 का इलाज

Wed, 25 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बढ़ रहे दिल के मरीज, रोजाना 200 का इलाज
बागपत। बदलते खानपान के कारण जिले में हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर शारीरिक मेहनत न करना, तनाव और नॉन वेज फूड को भी एक वजह बता रहे हैं। संयुक्त चिकित्सालय के फिजिशियन कॉर्डोलॉजिस्ट डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि सरकारी अस्पताल में रोज 200 मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन इनमें करीब 50 मरीज ऐसे हैं, जिनकी समस्या गंभीर होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चार माह में करीब 12 हजार लोगों दिल से जुड़ी बीमारी का इलाज करा चुके हैं। कॉर्डोलॉजिस्ट डॉ. राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि करीब 200 मरीज रोज पहुंचते हैं। मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तनाव और शारीरिक मेहनत न करना, इस रोग की सबसे प्रमुख वजह है। उन्होंने कहा कि इस रोग से जिला अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। उनका दावा है कि दिल की बीमारी को दवा से दूर किया जा सकता है। उनका कहना है कि स्टंट नहीं डलवाना चाहिए, इससे शरीर को नुकसान होता है।
विज्ञापन



नॉन वेज फूड से बढ़ता है कोलेस्ट्राल
कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजेश कुमार ने नॉन वेज का सेवन करने से कोलेस्ट्राल बढ़ता है। जिससे हार्ट को नुकसान होता है। यह ही वजह है कि हार्ट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं शुरूआती लक्षण
बागपत। दिल का दौरा पड़ने के दौरान आमतौर पर लक्षण आधे घंटे तक रहते हैं। शुरुआत मामूली से गंभीर दर्द तक पहुंच सकती है। हार्ट अटैक में फौरन इलाज बेहद जरूरी है। इलाज जितनी जल्दी होगा, मरीज के पूरी तरह ठीक होने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।



दर्द महसूस हो तो कराएं उपचार
बागपत। दिल की बीमारी के लक्षण को समझकर तुरंत उपचार जरूरी है। सीने, बाहा, कुहनी या छाती की हड्डियों में असहजता, दबाव, भारीपन या दर्द का अहसास होना खतरनाक है। पेट भरा होने, अपच होना भी लक्षण है। पसीना, उल्टी, मितली या कमजोरी महसूस होना। बहुत ज्यादा कमजोरी, घबराहट या सांस का रुक-रुककर आना। दिल की धड़कन का तेज या अनियमित होना गंभीर लक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed