{"_id":"5774215646620fe38f7ae275fdf43b00","slug":"auto-driver-shot-dead-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज-सहदेवगंज मार्ग पर स्थित नई बस्ती के पास बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, मृतक के पिता रविंद्र सिंह ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी विश्वजीत उर्फ संतोष पुत्र रविंद्र सिंह दो भाइयों में छोटा था। शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे वह महराजगंज से सहदेवगंज बाजार की ओर ऑटो से सवारी लेकर जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने नई बस्ती के पास असलहे के बल पर आटो को रोक लिया।
सवारियों को भगाने के बाद बदमाशों ने विश्वजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों की मानें तो जमीन विवाद को लेकर 12 अक्टूबर 2012 को संतोष पर हमला हुआ था। मामले में दो लोग आज भी जेल में हैं।
विज्ञापन
रविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अदालत में तारीख पर आने के लिए पुलिस की सुरक्षा भी मिली हुई है लेकिन आज तक कोई भी पुलिस वाला उनके साथ नहीं गया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अशोक वर्मा ने बताया कि पुराने भूमि विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया है।