{"_id":"59e4f6bf4f1c1bdb538b7cc8","slug":"191508177599-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से नगदी सहित पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से नगदी सहित पांच लाख की चोरी
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहबरपुर। थाना क्षेत्र के ढढनी गांव निवासी संतोष यादव और लालसा यादव के घरों में रविवार की रात छत के रास्ते भीतर घुसे चोर नगदी सहित पांच लाख रुपये का सामान चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संतोष और लालसा का मकान आपस में सटा हुआ है। रविवार की रात गांव का सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते इनके घर में घुसे और लालसा के घर से 50 हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये का आभूषण और कीमती सामान चुरा लिया। जबकि संतोष के घर से आठ हजार रुपये नगदी सहित साढ़े तीन लाख रुपये का सामान, आभूषण आदि चुरा लिया। सोमवार की सुबह कमरे में बिखरे सामान देखकर इन्हें चोरी होने की जानकारी हुई तो चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। सीओ बूढ़नपुर श्यामनरायण ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।