{"_id":"6a91cb9a0ab94d75db0733ff","slug":"sangasvi-murder-case-stick-used-in-the-assault-recovered-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166512-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगासवीं हत्याकांड : मारपीट में इस्तेमाल डंडा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगासवीं हत्याकांड : मारपीट में इस्तेमाल डंडा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
मोबाइल वीडियो भी जांच में शामिल, आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर
अभी तक दस लोगों से की जा चुकी है पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शाहतलाई थाना के तहत संगासवीं क्षेत्र में धर्मेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस ने मारपीट के दौरान इस्तेमाल किए गया डंडा को बरामद कर लिया है। वहीं घटना के दौरान बनाई गई मोबाइल वीडियो भी पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बन गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार धर्मेंद्र सिंह के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडा को बरामद कर लिया है और इसे अन्य साक्ष्यों के साथ जांच में शामिल किया गया है। इसके अलावा पुलिस अब तक आठ से दस लोगों से पूछताछ कर चुकी है। घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान सामने आया मोबाइल वीडियो पुलिस के लिए महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट के समय किसी व्यक्ति ने घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर जांच में शामिल कर लिया है। वीडियो के आधार पर घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों, मारपीट की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा चुका है और पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धर्मेंद्र की मौत मारपीट में लगी चोटों के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सकीय वजह रही। मौका स्थल का एफएसएल टीम निरीक्षण कर चुकी है। पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर है और रिमांड के दौरान उससे मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ की जा रही है।