{"_id":"5a58fc194f1c1be5408b47c4","slug":"111515781145-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रईश के मुठभेड़ में गिरफ्तारी की जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रईश के मुठभेड़ में गिरफ्तारी की जांच शुरू
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर थाना क्षेत्र के पेडऱा गांव निवासी जिस चर्चित बदमाश रईश पेडऱा को चार दिन पूर्व बाराबंकी जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम के विरुद्ध शासन से जांच शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक रईश पेडऱा आजमगढ़ पुलिस के ताबड़तोड़ एनकाउंटर करने से भयभीत था। इसलिए बाराबंकी की पुलिस टीम में शामिल एक दरोगा के चालक की मिली भगत से यह खड्यंत्र रचा था।
सरायमीर थाना क्षेत्र के पेडऱा गांव निवासी रईश पेडऱा की पत्नी बेबी ने सरायमीर थाने में शिकायती पत्र दिया था। जिसमें आरोप था कि 30 दिसंबर की रात साढ़े आठ बजे सरायमीर थाने के बखरा गांव निवासी आबिद पुत्र पारुख उसके पति रईश से मिलने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। घर से थोड़े दूर पर कार में कुछ और लोग सवार थे। वे लोग रईश को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले इस दौरान रईश के शोर मचाने पर गांव के कुछ और लोग दौड़े, लेकिन तब तक कार सवार फरार हो गए थे। इसके तीन दिन बाद पता चला कि बाराबंकी की पुलिस ने रईश को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल होना बताकर गिरफ्तार कर ली। बता दें कि रईश पेडऱा पेशेवर अपराधी है। उसके विरुद्ध आजमगढ़ सहित आसपास जिलों के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। रईश की पत्नी बेबी की तरफ से पुलिस को दिए गए पत्र की शिकायत एडीजी कानून व्यवस्था से की गई है। वह अपने स्तर से पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं।