फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Theft at closed RO plant solved; three accused arrested.

Etah News: बंद आरओ प्लांट में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 03 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Theft at closed RO plant solved; three accused arrested.
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
एटा। मलावन क्षेत्र में बंद पड़े आरओ प्लांट से मोटर, पंखे और चिलर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा है। इनके कब्जे से मोटर की चार कॉइल, पंखे की चार कॉइल, 6.300 किलोग्राम जला हुआ तांबे का तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक और चोरी का सामान बेचकर मिले 7200 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरोह के दो सदस्य अभी फरार हैं।
विज्ञापन

एक आरओ प्लांट संचालक ने 29 अगस्त को मलावन थाने में तहरीर देकर बताया था कि बंद पड़े प्लांट से मोटर, पंखे और चिलर चोरी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान सात लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने लालडुंडवारा निवासी प्रवीन और विष्णु व सकीट के सराय मोहल्ला निवासी अख्तर को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

मलावन थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बंद पड़ी फैक्टरियों और प्रतिष्ठानों की रेकी करते थे। सुनसान स्थान देखकर वहां लगे मोटर, कॉपर के तार, चिलर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान बेचने के बाद मिले रुपये खाने-पीने में खर्च करते थे। आरओ प्लांट में भी इसी तरीके से चोरी की गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर मोटर की चार कॉइल, पंखे की चार कॉइल और 6.300 किलोग्राम जला हुआ कॉपर तार बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल राजस्थान नंबर की बाइक और चोरी के सामान की बिक्री से मिले 7200 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। जांच में लालडुंडवारा निवासी राहुल और पूरन के नाम भी सामने आए हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्जन
आरोपी बंद पड़ी फैक्टरियों और प्रतिष्ठानों की रेकी कर मोटर, कॉपर के तार और अन्य कीमती सामान चोरी करते थे। आरओ प्लांट चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और दो बाल अपचारियों को पकड़ा गया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। -नितीश गर्ग, सीओ सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed