फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Calf stolen and slaughtered; police searching for the accused

Roorkee News: बछड़े को चोरी कर काटा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 03 Sep 2026 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Calf stolen and slaughtered; police searching for the accused
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित डेयरी से एक बछड़े को चुराकर उसे काटने और उसके अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है। पीड़ित स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बसवाखेड़ी निवासी चुन्नीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 01 सितंबर को उनके डेयरी घेर पर मंगता नाम का एक व्यक्ति निवासी कुमराड़ी, थाना मंगलौर बछड़ा खरीदने आया था। चुन्नीलाल की पत्नी ने मंगता को बछड़ा दिखाया लेकिन वह बिना खरीदे ही चला गया। अगले दिन यानी 02 सितंबर की सुबह करीब 05:00 बजे जब चुन्नीलाल और उनकी पत्नी पूनम अपनी गाय-भैंसों का दूध निकालने डेयरी पहुंचे तो उन्होंने बछड़े को गायब पाया।
विज्ञापन


तलाश करते हुए चुन्नीलाल पास के ही एक बगीचे में पहुंचे। वहां उनका बछड़ा कटा-फटा पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से मुआयना, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर बछड़े के अवशेषों को दबाया गया। पीड़ित चुन्नीलाल का आरोप है कि उनके बछड़े को मंगता और उसके अन्य साथियों ने चोरी करके काटा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed