{"_id":"6a99bc0ebac4119f210f00ff","slug":"accused-of-cow-slaughter-arrested-in-encounter-shot-in-the-leg-bareilly-news-c-4-bly1015-959232-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के पौने चार बजे कठपुला पुल के पास हुई मुठभेड़ के बाद पीलीभीत निवासी छोटा उर्फ राशिद को गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उस पर गोकशी का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, स्कूटी और पशुओं की कटान से संबंधित उपकरण बरामद किए हैं।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोकशी का आरोपी कठपुला पुल से गुजरेगा। टीम वहां पहुंची तो कृष्णा कॉलोनी की तरफ से एक व्यक्ति स्कूटी पर आता दिखा। पुलिस को देखकर वह स्कूटी तेजी से भगाने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। गड्ढे और फिसलन के कारण उसकी स्कूटी कठपुला पुल के पास गिर गई।
खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उसने कठपुला पुल के पास मैदान की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। वह घायल होकर गिर गया। पुलिस अभिरक्षा में उसे अस्पताल भेजा गया। उसकी पहचान पीलीभीत के बीसलपुर निवासी छोटा उर्फ राशिद के रूप में हुई।
विज्ञापन
वह कैंट थाने में दर्ज गोकशी के मामले में वांछित था। यह प्राथमिकी 23 अगस्त को नकटिया नदी के पुल के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद दर्ज की गई थी। मामले के दो अन्य आरोपियों पैकर इल्मास वारसी खान और नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान को 30 अगस्त को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।