फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of newlywed woman who went missing found in river after 24 hours

Kanpur News: लापता हुई नवविवाहिता का 24 घंटे बाद नदी में मिला शव

Thu, 03 Sep 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Body of newlywed woman who went missing found in river after 24 hours
हसेरन (कन्नौज)। एक दिन पहले अचानक घर से लापता हुई 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव गुरुवार की देर रात नदी के झाल में फंसा मिला। जानकारी मिलते ही परिजन के के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना नादेमऊ चौकी क्षेत्र के खिरिया पुल के पास की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम नगला तेज निवासी राम प्रसाद की 23 वर्षीय पुत्री शिम्पी बुधवार दोपहर तीन बजे अचानक बिना बताए घर से निकल गई थीं। परिजन ने रात भर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की पर सुराग नहीं लगा। शाम छह बजे खिरिया पुल के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर नदी के झाल में फंसे एक शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नादेमऊ चौकी और सौरिख थाना पुलिस को दी। तब पुलिस माैके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शिम्पी की शिनाख्त होते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पिता राम प्रसाद ने थाने में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की मांग की है। तब पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में हुई थी शादी

परिजन ने बताया कि शिम्पी का विवाह वर्ष 2023 में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के थानपुर सुरवारा गांव में दीपू से हुआ था। पति से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। सौरिख थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि घटना के बारे में पूरी पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed