फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen from a locked house.

Ayodhya News: बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Thu, 03 Sep 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen from a locked house.
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
खजुरहट। बीकापुर के कोंछा मठिया गांव में बंद मकान से चोरों ने लाखों के जेवर, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। पीड़ित रामनरेश गोस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनरेश गोस्वामी 31 मई को इलाज के लिए अहमदाबाद गए थे। 27 अगस्त को लौटने पर घर का सामान चोरी मिला। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके बेटों के करीब 2.50 लाख रुपये और बहुओं के जेवरात चुरा लिए। चोर गैस सिलिंडर, पंखा, ठेला भी उठा ले गए। साथ ही तीन क्विंटल गेहूं, दो बोरी चावल, दो बोरी सरसों और पीतल के बर्तन भी ले गए। करीब 35 साड़ियां भी चोरी हुई हैं। बताया कि चोर मकान के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। इंस्पेक्टर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed