फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bus overturns on Ganga Expressway after driver dozes off; 13 injured.

Hardoi News: चालक को झपकी आने से गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 13 घायल

Thu, 03 Sep 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bus overturns on Ganga Expressway after driver dozes off; 13 injured.
फोटो-31-गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस को हटाती क्रेन। संवाद
सवायजपुर। लुधियाना से उन्नाव जा रही यात्री बस बृहस्पतिवार सुबह चालक को झपकी आने के कारण गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पिता-पुत्री समेत पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। बस में कुल 60 लोग सवार थे। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची रही। घटना के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

उन्नाव और हरदोई से बड़ी संंख्या में श्रमिक पंजाब में धान की पौध लगाने जाते हैं। धान रोपाई का काम पूरा होने के बाद यह लोग विभिन्न साधनों से वापस घरों के लिए आते हैं। बृहस्पतिवार सुबह श्रमिकों को लेकर लुधियाना से उन्नाव जा रही बस गंगा एक्सप्रेसवे पर कटकापुर उबरिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच यूपीडा की टीम के साथ सवायजपुर कोतवाली की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण घटना हुई है। बस को क्रेन से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन



यह लोग हुए घायल
उन्नाव जनपद के बांगरमऊ निवासी नीतू (18), मेवानखेड़ा निवासी ऊषा (27), सिद्धीपुरवा निवासी गुड्डी (42), बांगरमऊ के मेहथर निवासी कृष्ण चंद्र (67), हर्रईपुर निवासी सुमित्रा (70), माथर निवासी कुसुमा (50) नेवलखेड़ा निवासी रीना देवी (45) और हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइशपुरवा निवासी साहिबान (20) को गंभीर रूप से घायल होने पर सीएचसी सवायजपुर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में मल्लावां निवासी रामरतन, उनकी बेटी फूलवती (27) और नाती शिवम (6) व परिवार की ही शुभी (16) भी घायल हो गईं। संडीला के फतेहनगर निवासी गुड़िया (25) और उनका बेटा अवनिकांत (1) घायल हो गया। इन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सवायजपुर सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।

फोटो-31-गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस को हटाती क्रेन। संवाद

फोटो-31-गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस को हटाती क्रेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed