{"_id":"5a00a4324f1c1bf3538bb8f0","slug":"71509991474-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस और सिंगिंग में प्रतिभागियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस और सिंगिंग में प्रतिभागियों ने दिखाया दम
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। डांस यूपी डांस, सिंग यूपी सिंग प्रतियोगिता का सेमीफाइनल राउंड सोमवार को राहुल प्रेक्षागृह सिधारी में संपन्न हुआ। 240 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद इनमें से प्रतिभावानों का चयन प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नीलिमा श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, डा. प्रवीण मद्धेशिया, डॉ. मोनिका गुप्ता, राजेन्द्र यादव, सिद्धार्थ सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अरमान भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। अभिषेक सिंह की ओर से संयोजित ‘तस्वीरे बोलती है’ आर्ट गैलरी का भी शुभारंभ किया। संयोजक ने बताया कि डांस और गायन में सभी वर्गां में कुल 240 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें निर्णायक मंडल में शामिल शिल्पी सोनी, विवेकानन्द सिंह ने डांस प्रथम ग्रुप में आराध्या, इशीता, श्रेया, शौर्यकान्त, अस्मी सिंह, नैतिक, आयूशी, आराध्या राज, सौनेया, राज का चयन किया। द्वितीय ग्रुप में समीर, हर्षित, अनुशा, शखिा, तत्यिा, प्रिया, अनमिषा, परी, रैशल, आयूशी सिंह, आयूशी चौरसिया, आकांक्षा, तृप्ती, प्रांजली, कृतिका चयनित हुईं। तृतीय ग्रुप में अनुष्का, अंकिता, रोहणी, अंकुर, कशिश, जूही, रूद्र प्रताप, शिवांग, महेन्द्र अजय को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। गायन प्रथम ग्रुप में प्रार्थना, मो. रजाक, महालक्ष्मी, द्वितीय में नितेश, निहारिका, दिवांशी, कनिवेदिता, नेता, आयुश, सुधांसु का चयन किया गया। तृतीय ग्रुप में प्रदीप, प्रेयमांशु, छोटू, क्रिष्णा, जिगर, शुभम, आनन्द, विशाल, यर्थात,किशन, किशन भारद्वाज को ग्रैण्ड फिनाले के लिए चुना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय अग्रवाल, विजय लक्ष्मी मिश्रा, डा. पूनम तिवारी, दीक्षा सिंह, मनन पाण्डेय, अभिषेक राय तोषी, अभिषेक सिंह, साक्षी पाण्डेय, सुशील सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन