फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth strangled to death in Azamgarh over drainage dispute FIR against three people

आजमगढ़ में सनसनीखेज वारदात: नाली के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, प्रधानपति समेत तीन पर एफआईआर

Fri, 04 Sep 2026 12:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 04 Sep 2026 12:16 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में नाली के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों ने प्रधानपति समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज कराई। विवाद सुलझाने पहुंचे प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी पर गला दबाने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
Youth strangled to death in Azamgarh over drainage dispute FIR against three people
युवक की गला दबाकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर चकिया गांव में नाली बहाने के विवाद को सुलझाने पहुंचे प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी ने हरिओम पांडेय की गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़ित पिता वीरेंद्र पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी, पड़ोसी रामलाल शर्मा और उसकी बहू चंदा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

 
वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि उनके पड़ोसी रामलाल शर्मा पशुओं को रखने के लिए एक बरदौर बनाए हुए हैं। वह बरदौर का गंदा पानी उनकी जमीन में बहा रहे थे। इसे लेकर तीन दिन पूर्व विवाद हुआ तो ग्राम प्रधान यदुवंश त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद शुक्रवार को उसी विवाद को लेकर उनके बेटे हरिओम पांडेय (30) और रामलाल शर्मा के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी भी पहुंचे। 

विज्ञापन

Youth strangled to death in Azamgarh over drainage dispute FIR against three people
रोते- बिलखते परिजन व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हरिओम पांडेय के पिता वीरेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि उनके सामने हरिओम पांडेय को प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी ने रामलाल और उसकी बहू चंदा के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी ने ही बेटे हरिओम पांडेय की गला दबाकर हत्या की। इस बीच हरिओम बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन हरिओम पांडेय को लेकर सीएचसी पवई लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें; पिता की उजड़ गई दुनिया: फंदे पर जवान बेटे का शव, बेड पर बहू की लाश; चार महीने पहले हुई थी शादी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित पिता वीरेंद्र पांडेय की तहरीर पर प्रधानपति यदुवंश त्रिपाठी, पड़ोसी रामलाल शर्मा व बहू चंदा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed