{"_id":"6a9a5110409d4776d6028c62","slug":"pankaj-chaudhary-described-cm-yogi-visit-to-mathura-as-act-of-faith-and-targeted-sp-for-politics-in-azamgarh-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में पंकज चौधरी: 'आस्था को राजनीतिक चश्मे से देखना ठीक नहीं', योगी के मथुरा दौरे पर सपा के सवाल का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में पंकज चौधरी: 'आस्था को राजनीतिक चश्मे से देखना ठीक नहीं', योगी के मथुरा दौरे पर सपा के सवाल का जवाब
Fri, 04 Sep 2026 10:33 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:33 AM IST
सार
आजमगढ़ दौरे पर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि सीएम योगी के मथुरा दौरे को राजनीतिक चश्मे से देखना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर जाना आस्था और परंपरा का विषय है।
विज्ञापन
सहजानंद राय के पिता आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर पहुंचे भाजपा के दिग्गज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि काशी विश्वनाथ, अयोध्या और मथुरा करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। मुख्यमंत्री पहले भी जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा जाते रहे हैं। धार्मिक स्थलों पर जाना आस्था और परंपरा का विषय है, इसे राजनीतिक चश्मे से देखना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्माष्टमी पर मथुरा दौरे पर सपा की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन
दुर्वासा धाम में भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के पिता आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन
आद्या प्रसाद राय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मठ-मंदिर भारतीय संस्कृति और परंपरा के अभिन्न हिस्से हैं। भाजपा सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों ने हमेशा सनातन धर्म के खिलाफ काम किया है।
विज्ञापन