{"_id":"5b4f8a504f1c1b39748b5a9c","slug":"111531939408-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कमांडो की दूसरी पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कमांडो की दूसरी पुण्यतिथि मनाई
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो रहे शहीद वीर सिनोद की दूसरी पुण्यतिथि गौसपुर धूरी गांव में मनाई गई। बड़ी संख्या में ग्रामवासी और समाज के लोगों ने पहुंचकर शहीद सिनोद को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला महामंत्री बृजेश यादव ने कहा कि शहीद सिनोद हमारी प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनका बलिदान हमें प्रेरित करता है कि हम अपने राष्ट्र और समाज के लिए अपने व्यक्तित्व को और इच्छाओं का त्याग करें।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीद सिनोद के गांव को शहीद ग्राम का दर्जा दिया है। यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर डॉ. शैलेंद्र नाथ यादव ने कहा कि शहीद होने का सौभाग्य सभी को नहीं मिलता। राष्ट्र की सेवा में स्वयं को समर्पित करके शहीद सिनोद हम सब के लिए आदर्श बन गए। अधिकारियों से संपर्क कर के शहीद की समाधि स्थल के विकास के लिए कार्य करेंगे। निजामाबाद एसडीएम वागीश शुक्ला कहा की शहीद के परिवार को प्रशासनिक सहयोग में कहीं भी दिक्कत नहीं आएगी। कार्यक्रम में राजेश गिरी, श्रवण शर्मा, चंद्रेश पटेल, विजय प्रकाश, शफात अहमद आदि उपस्थित थे।