{"_id":"69ff836edf8a269b0c046d2f","slug":"two-bikes-collided-at-usraha-turn-four-injured-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1517933-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: उसराहा मोड़ पर दो बाइकों में भिड़ंत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: उसराहा मोड़ पर दो बाइकों में भिड़ंत, चार घायल
Sun, 10 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 10 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र में बिधूना मार्ग पर गांव उसराहा मोड़ के पास शनिवार को दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव पुरवा गोला निवासी प्रेम सिंह (51) अपने भतीजे सुदेश (38) और कन्नौज स्थित थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव बिशनपुर निवासी साढ़ू अमर सिंह (50) के साथ एक रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उसराहा मोड़ के पास पहुंची, तभी बिधूना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार की पहचान अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बोड़ेपुर निवासी गौतम (26) के रूप में हुई।
घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने घायल सुदेश को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे की जानकारी है। तहरीर मिलने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)