{"_id":"b517c699016c959a79ef0ef18b658113","slug":"take-note-of-the-hundred-for-best-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ-सौ के नोट लो, अच्छे नंबर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ-सौ के नोट लो, अच्छे नंबर दो
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं में लगातार कैश निकल रहा है। मंगलवार को मूल्यांकन केंद्र तिलक इंटर कालेज में अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाओं में 100-100ै के नोट निकले हैं।
विज्ञापन
साथ ही अंग्रेजी के पेपर में अच्छे अंक दिए जाने की विनती परीक्षार्थियों ने परीक्षक से की है। उत्तर पुस्तिकाआें के बीच में 100-100ै के नोट मिलना चर्चा का विषय रहा। नोटों से संलग्न उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षकों ने केंद्र प्रभारी को सौंप दी हैं।
विज्ञापन
जिले में चार मूल्यांकन केंद्रों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं चेक किए जाने कार्य एक पखवारे से चल रहा है। अंग्रेजी जैसे कठिन पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों ने नोट लगाए।
विज्ञापन
इसका खुलासा मंगलवार को तिलक इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य कर रहे परीक्षकों ने किया। एक-एक करके पांच-छह परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं में 100-100ै के नोट निकले और अंत में अच्छे अंक दिए जाने की परीक्षक से प्रार्थना की।