{"_id":"6a99c3cf59270a66120448b6","slug":"house-roof-collapses-in-mauhari-family-has-a-narrow-escape-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150889-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मौहारी में गिरी मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मौहारी में गिरी मकान की छत, बाल-बाल बचा परिवार
Fri, 04 Sep 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
मलबे में दबा गृहस्थी का सामान।संवाद
अजीतमलअनंतराम। क्षेत्र के गांव मौहारी में बीती शाम से लगातार हो रही रुक-रुककर बरसात में एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य व बच्चे पास में ही लेटे थे। इस दौरान कमरे में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
गांव के जयवीर कुशवाहा अपने मकान में बुधवार रात को परिवार के साथ सो रहे थे। तभी बरसात के दौरान कमरे की छत अचानक ढह गई। कच्चे कमरे की छत गिरने से उसमें रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबा सामान बाहर निकाला गया। एसडीएम निखिल राजपूत ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है। जलभराव और नमी के चलते कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।(संवाद)