फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain continuing into the day after the night has caused waterlogging in various places.

Auraiya News: रात के बाद दिन में भी हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव

Fri, 04 Sep 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 04 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rain continuing into the day after the night has caused waterlogging in various places.
शहर के दिबियापुर रोड पर हुए जलभराव के बीच निकलते वाहन। संवाद
औरैया। 10 दिन से जारी बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी बना रहा। रात के बाद दिन में भी रुक-रुक कर कई बार तेज बारिश हुई। वहीं, हल्की बूंदाबांदी का दौर भी चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार करीब छह मिमी तक बारिश हुई। ऐसे में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। जारी हुए अनुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में 26.5 मिमी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही। कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं तेज बारिश ने लोगों को भिगोया। लगातार बारिश के बावजूद बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में बारिश के दौरान सड़कों पर आवागमन कर रहे लोग कुछ देर के लिए जहां तहां किनारे पर ठहरे।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद गंतव्य की ओर रवाना हुए। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान करीब 26.5 मिमी बारिश होने का अनुमान है। यदि अनुमान के मुताबिक बारिश होती है तो यह किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं, जलभराव की स्थिति भी बनेगी। ऐसे में जरूरी सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जलभराव की समस्या कम करने में लगे रहे पालिका के पंप
शहर के दिबियापुर रोड, दिबियापुर बाईपास किनारे गोविंदनगर मोहल्ले में तीन स्थानों पर पालिका ने बृहस्पतिवार को पंप लगाए। यहां हुए जलभराव के पानी को पंप के जरिये नालों ऊंचे नालों के सहारे निकालने का प्रयास किया गया। पालिका की टीम भी जलभराव की स्थिति का लगातार जायजा लेती रही।

शहर के दिबियापुर रोड पर हुए जलभराव के बीच निकलते वाहन। संवाद

शहर के दिबियापुर रोड पर हुए जलभराव के बीच निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed