फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raid on beer and liquor shops

बीयर व शराब की दुकानों पर की छापेमारी

Sun, 11 Nov 2018 11:23 PM IST
बीयर व शराब की दुकानों पर की छापेमारी
बीयर व शराब की दुकानों पर की छापेमारी Updated Sun, 11 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Raid on beer and liquor shops
शराब के ठेकों की जांच-पड़ताल करती आबकारी की टीम - फोटो : amarujala
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में शनिवार को शराब पीने से हुई एक युवक की मौत के बाद आबकारी विभाग ने क्षेत्र के ठेकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।  इस दौरान आबकारी टीम ने दो ठेकों पर गंदगी पाए जाने पर संबंधित लाइसेंस धारक को नोटिस जारी किया है।                        
विज्ञापन

  रविवार को आबकारी निरीक्षक औरैया बीके तिवारी व क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने आबकारी पुलिस टीम के साथ सुबह देवरपुर स्थित देसी ठेके का निरीक्षण किया। इसके उपरांत आबकारी अधिकारियों ने फफूंद स्थित देसी, अंग्रेजी, बीयर के ठेकों का निरीक्षण किया। यह टीम को बीयर के ठेके में अंदर गंदगी मिली। जिस पर आबकारी के निर्देश पर लाइसेंस धारक को नोटिस जारी किया गया। टीम ने नेविलगंज में देसी शराब के ठेके पर गंदगी देख नोटिस जारी किया गया। आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ इसके अलावा अछल्दा में देसी, अंग्रेजी, बीयर, रुरुगंज में देसी के अलावा सराय महाजन स्थित देसी ठेकों का औचक निरीक्षण किया। बताया किसी भी ठेके पर उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं पाई। बताया कि सभी शराब ठेकों पर मौजूद कर्मचारियों को आबकारी नियमों के तहत ठेकों पर शराब की बिक्री करने के निर्देश दिए है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed