फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   धोखाधड़ी कर जमीन लिखाने में बैंक प्रबंधक समेत चार पर रिपोर्ट

धोखाधड़ी कर जमीन लिखाने में बैंक प्रबंधक समेत चार पर रिपोर्ट

Fri, 29 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर जमीन लिखाने में बैंक प्रबंधक समेत चार पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जमीन के एवज में लोडर के लोन देने के बहाने बैंक प्रबंधक सहित चार लोगों ने ग्रामीण के साथ धोखाधड़ी की। गुरुवार को पीड़ित की तहरीर पर बैंक प्रबंधक, फील्ड आफीसर, सहायक परिवहन अधिकारी समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दिबियापुर क्षेत्र के गांव सौंधेमऊ निवासी पत्तीलाल पुत्र लालाराम ने एएसपी आरके सक्सेना को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि औरैया के आर्यनगर निवासी अरविंद सिंह चौहान ने लोडर दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन


इस पर उसने जमीन के कागज दिए। इसके बाद अरविंद, पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड आफीसर सुनील कुमार गुप्ता व सहायक परिवहन अधिकारी ने धोखाधड़ी करके उसकी जमीन को अपने नाम लिखा ली। इसके बाद उसे लोडर भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पत्तीलाल ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसे धमकी दी। एएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बैंक प्रबंधक व एआरटीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाल अखिलेश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही इसमें कुछ बताया जा सकता है। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed