{"_id":"59ee1d7c4f1c1b72548b89e9","slug":"161508777340-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चुराकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चुराकर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर धुना
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
फफूंद कस्बे में रविवार देर शाम एक मोबाइल की दुकान पर आए दो युवक मोबाइल चोरी कर भागने लगे। इस पर दुकानदार व आसपास के लोगों ने पकड़कर दोनों की जमकर धुनाई कर दी। तिराहे पर खड़ी पुलिस ने दौड़कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बरामद बाइक की नंबर प्लेट भी बदली हुई लगी थी।
कस्बे के पाता बाईपास चौराहा नई बस्ती में रविवार देर शाम दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और मोबाइल की दुकान में मोबाइल देखने लगे। इसी बीच एक युवक ने एक मोबाइल चोरी कर लिया और वहां से जाने लगे। दुकानदार को शक हुआ और उसने आवाज दी तो दोनों भागने लगे। इस पर लोगों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया और दोनों की जमकर धुनाई कर दी। पास के तिराहे पर खड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अमित कुमार व आकाश निवासी पटेलनगर बाबरपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक देखी तो उसकी नंबर प्लेट भी बदली हुई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि बाइक की जांच की जा रही है। अगर चोरी की है तो कार्रवाई की जाएगी।