{"_id":"e2a2538fe3c68dc2929f64747a472a2f","slug":"bike-rider-thrashed-death-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के जालौन चौराहे के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनपुरा निवासी विक्रम (20) सोमवार सुबह घर से औरैया आ रहा था। हाइवे रोड जालौन चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों ने रोष जताया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। इधर टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। मृतक के पिता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन
मृतक विक्रम बाइक से अपनी बहन को लेने के लिए औरैया तिलक नगर आ रहा था। बहन अपने भाई का इंतजार कर रही थी। लेकिन जैसे ही मृतक के जीजा को विक्रम की मौत की सूचना मिली। घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते कोतवाली पहुंचे।
हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान
ट्रक की टक्कर से जान गंवाने वाले अजीतमल निवासी विक्रम ने अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। ट्रक की टक्कर से विक्रम चेहरे के बल रोड पर गिरा। और सिर में गंभीर चोट आ जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जागरूकता की कमी और लोगों की मनमानी उन पर भारी पड़ रही है।
जहां एक ओर पुलिस विभाग लोगों से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील कर रहा है। वहीं आम जनता मनमाने तरीके से बिना हेलमेट के बाइक चला रही है। वर्ष 2015 में अब तक 87 लोगों की सड़क हादसे में जान जा चुकी हैं। जिसका मुख्य कारण हेलमेट न पहनना है। इसके अलावा करीब 400 लोग हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। अधिकतर सड़क हादसों में युवा शामिल हैं।
आए दिन हो रहे सड़क हादसों में सबसे अधिक सिर में चोट लगने से लोगों की मौत होती है। अगर व्यक्ति हेलमेट लगाकर बाइक चलाएं और यातायात नियमों का पालन करे तो उसकी जान बच सकती है। सभी लोग हेलमेट लगाकर जरूर चलें।
मनोज तिवारी, एसपी