फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two wanted in dowry death case arrested and sent to jail.

Auraiya News: दहेज हत्या के वांछित दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sat, 05 Sep 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two wanted in dowry death case arrested and sent to jail.
सहार। थाना क्षेत्र के गांव हजियापुर में दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


हजियापुर गांव निवासी सुकीर्ति ने 13 जुलाई 2026 की शाम करीब पांच बजे अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद मृतका के परिजन की तहरीर के आधार पर थाना सहार में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया गया कि सुकीर्ति को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा उसकी हत्या करने के बाद शव को जला दिया गया।
विज्ञापन


मामले की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने हजियापुर गांव स्थित उनके घर से गौतम राठौर उम्र 26 वर्ष तथा गुड्डी देवी उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद हल्का इंचार्ज अब्दुल सत्तार ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed