फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Attendant injured after a wooden panel broke and fell inside the coach.

Auraiya News: कोच में लकड़ी का पट्टा टूटकर गिरने से अटेंडेंट घायल

Sat, 05 Sep 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Attendant injured after a wooden panel broke and fell inside the coach.
सीएचसी में घायल का प्राथमिक उपचार करते डॉक्टर।संवाद
दिबियापुर। इटावा से रवाना हुई नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बी-थ्री कोच में शुक्रवार की दोपहर लकड़ी का पट्टा टूटकर गिरने से कोच अटेंडेंट घायल हो गया। ट्रेन को फफूंद स्टेशन पर रोककर घायल को एंबुलेंस से सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

ट्रेन के इस कोच में अचानक लकड़ी का एक पट्टा टूटकर कोच अटेंडेंट जाहिदुल इस्लाम (35 ) के सिर पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। पट्टा गिरते ही कोच में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही कोच सुपरवाइजर इब्राहिम ने तत्काल टीटी से बात कर ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकवाया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ जवानों और कोच सुपरवाइजर ने घायल अटेंडेंट को कोच से नीचे उतारा और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया। घायल अटेंडेंट को अस्पताल पहुंचाने के बाद नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

आरपीएफ प्रभारी फफूंद नंद किशोर यादव ने बताया कि घायल को सीएचसी से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। यह घटना नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कोच में लकड़ी का पट्टा टूटकर गिरने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed