फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man murders wife in Auraiya The accused handed over the house keys to his father-in-law

'तुम्हारी बेटी को मार दिया है': ससुर को घर की चाबी दे दामाद ने कही ये बात; मामा के बेटे से हुई थी रेखा की शादी

Sat, 05 Sep 2026 04:23 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
अमर उजाला नेटवर्क, औरैया Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 05 Sep 2026 04:23 PM IST
सार

यूपी के औरैया में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी को अंगौछे से गला कसकर मार डाला। इसके बाद आरोपी अपने ससुर को घर की चाबी देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Man murders wife in Auraiya The accused handed over the house keys to his father-in-law
मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

औरैया के बेला थाना इलाके की याकूबपुर चौकी अंतर्गत पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार दोपहर मामूली विवाद के बाद कार मैकेनिक ने अंगोछे से पत्नी का गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद प्लॉट पर बैठे ससुर को चाबी देकर कहा कि तुम्हारी बिटिया को मार दिया है और बाइक लेकर मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद ससुर घर पहुंचे और ताला खोला तो बेटी का शव पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पट्टी ज्ञानी गांव निवासी तेजराम राजपूत की पुत्री रेखा देवी (35) की शादी वर्ष 2016 में कन्नौज के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के अचनकापुर निवासी कार मिस्त्री प्रमोद कुमार राजपूत (40) के साथ हुई थी। रेखा घर की इकलौती बेटी थी, इसके चलते वह पति प्रमोद के साथ मायके में ही रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर पर दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद और हाथापाई भी हुई। कुछ देर बाद प्रमोद ने मेन गेट पर ताला बंद किया और बाइक से प्लॉट पर काम कर रहे ससुर तेजराम के पास गया। वहां उसने ससुर से कहा कि तुम्हारी बेटी को मारा दिया है और चाबी देकर चला गया।

 

कमरे में मिला रेखा का शव
तेजराम ने उसकी बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं ली। कुछ देर बाद तेजराम घर पहुंचा तो बाहर से ताला बंद था। ताला खोलकर जब वह अंदर गया तो कमरे में रेखा का शव पड़ा था। उसके मुंह और गर्दन में अंगोछा कसा था। यह देख वह चिल्लाने लगा।

इस पर आसपास के लोग जुट गए। तेजराम ने ही पुलिस को करीब 4:15 बजे सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस के बाद एसपी, एएसपी, फॉरेंसिक टीम पहुंची। कमरे से साक्ष्य जुटाने के बाद उसे सील किया।

मामा के बेटे से हुई थी शादी
पुलिस की छानबीन में पता चला कि रेखा की शादी उसके मामा के बेटे प्रमोद से हुई थी। पारिवारिक रजामंदी के बाद 10 साल पहले दोनों का विवाह हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। इसमें बड़ा बेटा युवांश (10) जबकि सत्यम (07) और अंकित (03) है। प्रमोद कार मैकेनिक था।

वह कभी मुंबई तो कभी दिल्ली में काम करता था। इन दिनों वह घर पर ही था। ससुर तेजराम ने बताया कि दामाद प्रमोद शराब का लती था। हर दिन सुबह से लेकर शाम तक शराब पीता था। कई बार पहले भी बेटी के साथ मारपीट कर चुका है। उसे समझाया भी गया, लेकिन शराब पीने के बाद फिर से वही हरकत करने लगता था।
 

नाना के साथ खेत गया था युवांश
मृतका के छोटे बेटे सत्यम और अंकित दोनों पिछले दिनों कन्नौज ठठिया थानाक्षेत्र के गांव विनोदापुर निवासी बुआ तारावती के घर गए थे। जबकि युवांश नाना के साथ खेत पर गया था। वहीं, घटना की जानकारी के बाद तारावती दोनों बच्चों को लेकर अपने पिता तेजराम के घर पहुंच गई।

 

बच्चों को संभालते नजर आए पड़ोसी व पुलिस
घटना को लेकर गांव में हर कोई पति की हरकत से गुस्से में नजर आया है। वहीं, यह गुस्सा तब और बढ़ रहा था, जब लोगों की नजर रोते मासूम बच्चों पर जा रही थी। कभी उन्हें पुलिस तो कभी ग्रामीण संभालते हुए दिखाई दिए।

 

गला कस कर महिला की हत्या हुई है। पिता से तहरीर मांगी गई है। उस पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। फॉरेंसिक ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।-आलोक मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed