फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   husband arrested

Ambedkar Nagar News: पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया, आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
husband arrested
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। पत्नी की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का दूर देने के लिए शव को फंदे से लटकाने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटघरवा निवासी राजेश यादव की पत्नी सीमा (25) का शव 20 जून को घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी गई। सीमा के पिता ने दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या किए जाने की तहरीर दी। पुलिस को छानबीन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि रस्सी से गला दबाकर सीमा की हत्या करने के बाद उसका शव फंदे से लटकाया गया। इस घटना में शुक्रवार को आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक राजेश ने पूछताछ में बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसके चलते उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। कुछ दिन से वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। इससे भी राजेश नाराज था। 20 जून की सुबह राजेश ड्यूूटी पर जाने को तैयार हुआ लेकिन पत्नी ने भोजन नहीं बनाया था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। गुस्से में राजेश ने रस्सी से पत्नी का गला कस दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घटना को छिपाने के लिए पत्नी के शव को फंदे पर लटका दिया और घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर चला गया। रात में लौटने पर लोगों को पत्नी के फांसी लगाने की झूठी जानकारी दी। थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed