फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Even a SP-Congress alliance won't be able to form the government: Rajbhar

सपा-कांग्रेस गठबंधन से भी नहीं बनेगी सरकार : राजभर

Thu, 03 Sep 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Even a SP-Congress alliance won't be able to form the government: Rajbhar
ओमप्रकाश राजभर। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के प्रभारी व प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर तीखा हमला बोला। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि सपा किसी से भी गठबंधन कर ले, 2027 में सरकार बनाने का उसका सपना पूरा नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में विकास के लिए योगी मॉडल की पहचान बनी है और 2027 में योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


शिवपाल यादव के सपा-कांग्रेस गठबंधन संबंधी बयान पर राजभर ने कहा कि गठबंधन करने से सपा की राजनीतिक स्थिति नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों और रेल कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है और विकास के काम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण को अपना आदर्श बताते हैं, लेकिन उनके नाम पर बने जेपीएनआईसी में 200 करोड़ रुपये के बजाय 865 करोड़ रुपये खर्च होने और काम पूरा न होने का आरोप है। उन्होंने इसे बड़ा घोटाला बताया।
विज्ञापन

राजभर ने सपा के पीडीए को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली बार 2017 और दूसरी बार 2022 में हार मिली, अब 2027 में भी हार होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान केवल एक जाति को बढ़ावा दिया गया और 20 प्रतिशत मुसलमानों के साथ धोखा हुआ। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने चार बार यादव को मुख्यमंत्री बनाया है, इसलिए अब यादवों का कर्तव्य है कि एक बार किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के अफसरों पर जताई नाराजगी
पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसी को समय नहीं देते और मौके पर जाकर काम देखने के बजाय कार्यालयों में बैठकर ही काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरात घरों का निर्माण करीब डेढ़ साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक केवल 32 स्थानों पर काम शुरू हो पाया है। कई स्थानों की डीपीआर तक तैयार नहीं हुई है। मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पैसा दिया जा रहा है, लेकिन अधिकारी क्षेत्र में नहीं घूम रहे हैं। फिलहाल जिले में कामकाज डीएम के भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed