{"_id":"6a99aa1362379b760207e33a","slug":"get-the-roads-damaged-by-rain-and-floods-repaired-quickly-rajbhar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164174-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द कराएं मरम्मत : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द कराएं मरम्मत : राजभर
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था व विकास कार्याें की समीक्षा करते प्रभारी मं
अंबेडकरनगर। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और जीवित पौधों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जिले को संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में चौथे स्थान पर आने पर मंत्री ने बधाई दी।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि सोलर रूफटॉप स्थापना में 119 फीसदी प्रगति हुई है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। माइक्रो इरिगेशन के सभी 22 आवेदन मंजूर हुए। कृषि रक्षा एवं बीज डीबीटी में शत-प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 12 स्वीकृत भवनों में सात और 61 ग्रामीण सड़कों में 17 कार्य पूरे किए। प्रभारी मंत्री ने आवास योजनाओं में पात्र लाभार्थियों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जननी सुरक्षा योजना में जिला प्रदेश में छठे स्थान पर है। एचपीवी टीकाकरण में जिले ने दूसरा स्थान हासिल किया।
जल जीवन मिशन की 571 परियोजनाओं में से 215 पूरी हो चुकी हैं। हैंडओवर परियोजनाओं का दोबारा सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। जिले के 31 गोवंश आश्रय स्थलों में 10,613 गोवंश संरक्षित हैं। प्रभारी मंत्री ने गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्था बेहतर रखने को कहा। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कानून व्यवस्था की जानकारी दी। मंत्री ने थानों में विनम्र व्यवहार और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।