फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today, Kanha will be born in every home, congratulations will echo

Ambedkar Nagar News: आज घर-घर जन्मेंगे कान्हा, गूंजेगी बधाई

Thu, 03 Sep 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Today, Kanha will be born in every home, congratulations will echo
अकबरपुर के शहजादपुर में सजावट की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
अंबेडकरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। अकबरपुर, टांडा, बसखारी, जलालपुर, भीटी, आलापुर, अलीगंज समेत 13 प्रमुख स्थानों पर विशेष आयोजन होंगे। मंदिरों और थानों में सजावट के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

उधर, बाजारों में भी जन्माष्टमी की रौनक दिखाई देने लगी है। भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले, मोरपंख, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अकबरपुर, टांडा, बसखारी, जलालपुर, भीटी और आलापुर के प्रमुख बाजारों में काफी चहल-पहल रही। लोगों ने लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और अन्य सामग्री खरीदी। बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की पोशाक और घरों को सजाने के लिए आकर्षक सामान की भी खूब बिक्री हुई। घरों में झूले सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाने और विद्युत सजावट का काम भी जारी रहा। अकबरपुर पुलिस लाइन में मुख्य जन्माष्टमी कार्यक्रम होगा। यहां मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जिले के सभी थानों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।आलापुर संवाद के अनुसार, सनातन बृजेश आश्रम, देवभूमि नयागांव में श्रीनिवास वेदांती जी महाराज के सानिध्य में वृहद कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव होगा। रामनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी राम प्रताप गोस्वामी के नेतृत्व में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां झांकी के साथ धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

जलालपुर संवाद के अनुसार, संत श्री पलटू साहब स्थित प्रसिद्ध रामजानकी मंदिर में भी विशेष तैयारी की गई है। खराब मौसम को देखते हुए भक्तों के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। महंत बाबा राम प्रसाद दास और रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed