फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Magisterial inquiry begins into Asim Ali's death in encounter

Ambedkar Nagar News: आसिम अली की मुठभेड़ में मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Thu, 03 Sep 2026 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry begins into Asim Ali's death in encounter
आसिम अली उर्फ विक्की।फाइल फोटो
अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र में सात जुलाई को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की उर्फ नक्शे हसन उर्फ पेंदा की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। डीएम ईशा प्रिया ने जांच के लिए अकबरपुर की उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने आमजन से प्रकरण से संबंधित साक्ष्य, अभिलेख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। एसडीएम ने बताया कि 16 सितंबर 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में उनके न्यायालय या कार्यालय में उपस्थित होकर बयान अथवा साक्ष्य दर्ज कराया जा सकता है। मुठभेड़ और आसिम अली की मौत से जुड़ी जानकारी या अभिलेख रखने वाला कोई भी व्यक्ति निर्धारित अवधि में जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए किसी विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सात जुलाई को बेवाना क्षेत्र में एसटीएफ और आसिम अली के बीच मुठभेड़ हुई थी। क्रॉस फायरिंग में कानपुर जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी आसिम अली मारा गया था। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आसिम अली अंतरराज्यीय छैमार गिरोह का कुख्यात सदस्य था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के नौ जिलों और हरियाणा में हत्या, लूट व डकैती समेत गंभीर अपराधों के 21 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस का वांछित था। जांच में बयान और साक्ष्य दर्ज कराने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed