{"_id":"68ffaf51e58a8c6a820a1ac9","slug":"community-toilets-tell-a-tale-of-misery-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-144287-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दुर्दशा की कहानी बयां कर रहा सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दुर्दशा की कहानी बयां कर रहा सामुदायिक शौचालय
Mon, 27 Oct 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। जलालपुर तहसील परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह गंदगी, जाम शौचालय और दूषित पेयजल ने अधिवक्ताओं व आम फरियादियों की परेशानी बढ़ा दी है। नगर पालिका की ओर से संचालित सामुदायिक शौचालय की हालत बेहद खराब है। नियमित सफाई न होने से परिसर में दुर्गंध फैल रही है। परिसर में लगे इंडिया मार्क हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं, जिससे फरियादी और अधिवक्ता बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं।हैंडपंप और वाटर कूलर के आसपास भी गंदगी का अंबार है, पाइपलाइन लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।