{"_id":"6aaad6beab81f1b99c065eaf","slug":"saryu-water-level-rises-erosion-begins-in-manjha-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-165016-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर बढ़ा, मांझा में कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर बढ़ा, मांझा में कटान शुरू
Wed, 16 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब मांझा क्षेत्र में कटान।
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में बुधवार को छह सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने के साथ ही मांझा क्षेत्र में एक बार फिर कटान शुरू हो गया है। इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब नदी किनारे खेती योग्य भूमि कटने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कटान के चलते उनकी जमीन नदी में समाती जा रही है।
बुधवार को सरयू का जलस्तर 84.60 मीटर से बढ़कर 84.66 मीटर पहुंच गया। नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर बढ़ने के साथ मांझा क्षेत्र में कटान तेज होने लगी है। इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब नदी किनारे कटान होने की बात ग्रामीणों ने कही है। इससे पहले निचले इलाकों में कम हुआ पानी भी बुधवार को कुछ बढ़ता दिखाई दिया।
इटौरा ढोलीपुर निवासी भावेश सिंह ने बताया कि गांव के पूरब मांझा क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के साथ कटान शुरू हो गया है। इससे किसानों की खेती योग्य भूमि नदी की धारा में समा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मांझा कम्हरिया क्षेत्र में कटान रोकने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन पानी अभी निचले हिस्से में है। फिलहाल किसी तरह की परेशानी नहीं है। एहतियात के तौर पर राजस्व कर्मियों को निगरानी के लिए लगाया गया है।