फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Report of firing at history-sheeter's house turns out to be false

Ambedkar Nagar News: हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग की सूचना निकली झूठी

Wed, 16 Sep 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 16 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Report of firing at history-sheeter's house turns out to be false
हंसवर/बसखारी। हंसवर क्षेत्र के साबुकपुर गांव में बुधवार सुबह हिस्ट्रीशीटर के घर फायरिंग की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो फायरिंग के कोई निशान नहीं मिले। सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी बाइक सवारों के वहां पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अब झूठी सूचना देने के मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


साबुकपुर निवासी सौरभ यादव हंसवर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में दिल्ली में रहता है। बुधवार सुबह उसकी मां सरोजा ने डायल 112 पर सूचना दी कि बाइक सवार अभिनाश वर्मा, आयुष यादव निवासी टांडा और धवन निवासी जलालपुर उसके घर पर अवैध असलहे से फायरिंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में फायरिंग के निशान नहीं मिले। आसपास के लोगों ने भी ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सम्मनपुर क्षेत्र के कुर्की बाजार स्थित शराब ठेके पर हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार डब्बू और आनंद की तस्वीर सौरभ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी। अभिनाश, धवन और आयुष ने इसका विरोध करते हुए स्टोरी हटाने को कहा था। इसको लेकर इंस्टाग्राम पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी विवाद को लेकर सौरभ के परिजनों ने तीनों युवकों को फंसाने के लिए फायरिंग की झूठी सूचना दी थी। महिला से पूछताछ की गई है। सूचना झूठी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed