फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सद्गृहस्थ संत दद्दा जी की अस्थियां संगम में विसर्जित, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

Wed, 27 May 2020 10:51 PM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, prayagraj
news desk amar ujala, prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Film actors Ashutosh Rana and Rajpal Yadav reached Prayagraj, Dadda's (Dev Prabhakar Shastri) ashes immersed in Sangam
prayagraj news: बुधवार को संगम में देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी की अस्थियां संगम में विसर्जित की गई। - फोटो : prayagraj

सद्गृहस्थ संत पंडित देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ की अस्थियां बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में विसर्जित कर दी गईं। उनके बेटों तथा शिष्यों ने अश्रुपूरित आंखों से उन्हें अंतिम प्रणाम किया। संगम तट पर दद्दा के शिष्यों की ओर से जरूरतमंदों के बीच भी भोजन के पैकेट बांटे गए। इससे पहले संगम तट पहुंचने पर तीर्थपुरोहित दिलीप कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच अस्थिपूजन कराया। अस्थि विसर्जन के बाद सभी फिर सर्किट हाउस पहुंचे जहां से कटनी के लिए रवाना हो गए।

Film actors Ashutosh Rana and Rajpal Yadav reached Prayagraj, Dadda's (Dev Prabhakar Shastri) ashes immersed in Sangam
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दद्दा जी का अस्थि कलश लेकर उनके बेटे डॉ. अनिल शास्त्री, डॉ.सुनील त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी मंगलवार की रात ही प्रयागराज पहुंचे और सीधे सर्किट हाउस गए। थोड़ी ही देर बाद यहां से सभी दारागंज स्थित बड़ी कोठी पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह अस्थि विसर्जन के लिए संगम पहुंचे।

Film actors Ashutosh Rana and Rajpal Yadav reached Prayagraj, Dadda's (Dev Prabhakar Shastri) ashes immersed in Sangam
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जहां जलधारा के बीच दद्दा की अस्थियां विसर्जित की गईं। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ दद्दा को अंतिम प्रणाम करने के लिए वह पहले सर्किट हाउस, फिर दारागंज बड़ी कोठी पहुंचे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने भी फोन करके दद्दा के जाने पर दुख जताया और उनके बेटों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film actors Ashutosh Rana and Rajpal Yadav reached Prayagraj, Dadda's (Dev Prabhakar Shastri) ashes immersed in Sangam
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कटनी से दूसरी गाड़ी, जिसे फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा स्वयं चला रहे थे, फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, उद्योगपति संजय पाठक, संतोष उपाध्याय आदि सर्किट हाउस पहुंचे थे। अस्थि विसर्जन के समय परिजनों के अतिरिक्त दद्दा के शिष्यों में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, राजपाल यादव, उद्योगपति संजय पाठक, विधायक प्रद्युम्न लोधी, नीरज दीक्षित, संतोष उपाध्याय, संतोष शुक्ला, योगेश यादव, कलीम खान, रमेश चंद्र प्रजापति, सुरेश यादव, प्रवीण नेवालकर, कमलेश त्रिपाठी, सोनू पाठक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Film actors Ashutosh Rana and Rajpal Yadav reached Prayagraj, Dadda's (Dev Prabhakar Shastri) ashes immersed in Sangam
prayagraj news : दद्दाजी की अस्थियां विसर्जित करने के बाद राजपाल यादव सहित तमाम भक्तों ने सिर मुंडवाया - फोटो : prayagraj

राजपाल यादव सहित सवा सौ से ज्यादा शिष्यों ने मुंडवाया सिर

अस्थि विसर्जन से पूर्व दद्दा के परम शिष्य फिल्म अभिनेता राजपाल यादव और संजय पाठक सहित तकरीबन सवा सौ से ज्यादा शिष्यों ने सिर मुंडवाया। वहीं आने वाले दिनों में हंगामा-02 की शूटिंग के कारण फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने सिर तो नहीं मुंडवाया लेकिन उन्होंने पीछे के बाल जरूर कटवाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed