एसएससी : 532 रिक्तियों पर लगी मुहर, सीआरपीएफ में हिंदी अनुवादक के 311 पद
सरकारी विभागों में हिंदी अनुवादक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न केंद्रीय विभागों में 532 पदों का अंतिम रिक्ति विवरण जारी किया है।
विस्तार
सरकारी विभागों में हिंदी अनुवादक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न केंद्रीय विभागों में 532 पदों का अंतिम रिक्ति विवरण जारी किया है। अकेले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में हिंदी अनुवादक के 311 पद हैं।
सीआरपीएफ में सबसे ज्यादा अवसर
सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक), ग्रुप-बी, नॉन-गजेटेड के 311 पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें 126 पद अनारक्षित, 47 एससी, 23 एसटी, 84 ओबीसी और 31 ईडब्ल्यूएस के हैं। कुल रिक्तियों में आधे से अधिक पद अकेले सीआरपीएफ के हैं।
228 पद अनारक्षित, 304 आरक्षित वर्ग के
कुल 532 पदों में 228 अनारक्षित, 82 एससी, 38 एसटी, 137 ओबीसी और 47 ईडब्ल्यूएस के लिए हैं। अन्य प्रमुख विभागों में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के 29, केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो में सीनियर ट्रांसलेटर के 22 और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 24 पद हैं।
कई केंद्रीय विभागों में भी भर्ती
वायुसेना मुख्यालय में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के 18, आर्म्ड फोर्स हेडक्वार्टर में जूनियर ट्रांसलेटर के 11 जबकि खान मंत्रालय में जूनियर हिंदी अनुवादक के आठ पद हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के भी आठ पद निर्धारित किए गए है।