फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wedding trick raping Dalit woman

शादी का झांसा देकर दलित युवती से रेप

Fri, 15 May 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 15 May 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
झूंसी(इलाहाबाद)। इलाके के पटेल नगर गांव में एक दलित युवती को शादी का झांसा देकर रेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना तकरीबन दो माह पुरानी है। युवक ने इस युवती को नशीली दवा मिली चाय पिलाकर बेहोशी की हालत में मनमानी की। विरोध पर घटना के कुछ रोज बाद युवक और उसके पिता तथा चाचा ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। युवती के प्रार्थनापत्र पर मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर बुधवार रात केस लिखा गया।
विज्ञापन


सविता ( नाम काल्पनिक) हंडिया की इलाके की रहने वाली है। वह झूंसी के पटेल नगर गांव में किराए पर मकान लेकर रहती थी। उसी दौरान सविता की दोस्ती सरायइनायत के लाहुरपुर गांव के आशीष प्रताप सिंह से हो गई। मिलते-जुलते उनके बीच गहरा रिश्ता हो गया। सविता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आशीष ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह जब भी आशीष के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती, वह बहाना बनाकर टाल देता था। इसी बीच तकरीबन दो माह पहले आशीष ने सविता के किराए के कमरे में पहुंचकर उसे झांसा देकर नशीली दवा मिली चाय पिला दी। फिर उसके साथ बेहोशी में बलात्कार किया।
विज्ञापन


सविता का आरोप है कि दूसरे दिन उसने विरोध में  शिकायत की तो आशीष के पिता रामाश्रय सिंह और चाचा दिनेश सिंह ने अंदावा के पास उसके साथ मारपीट भी की। उसका हाथ तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने उसे टरकाया तो उसने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजा। सीएम कार्यालय से दो दिन पहले झूंसी पुलिस से इस मामले की जानकारी ली गई तो पुलिसकर्मी भी सकते में पड़  गए। सविता  की तलाश शुरू की गई। वह पटेलनगर गांव के किराए का मकान छोड़कर इन दिनों शहर में रह रही है। किसी तरह झूंसी पुलिस ने युवती से संपर्क किया। तब जाकर बुधवार को सविता की तहरीर पर आरोपी आशीष प्रताप सिंह निवासी लाहुरपुर गांव थाना सरायइनायत के खिलाफ दुराचार, मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस लिखा गया। आशीष के पिता रामाश्रय सिंह और चाचा दिनेश सिंह के खिलाफ भी रिपोर्ट लिख जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीएम सर अगर मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। रेप की शिकार सविता ने इन्हीं शब्दों में सीएम अखिलेश यादव को पत्र लिखकर न्याय की फरियाद लगाई थी। उसने पत्र में लिखा था कि पिछले कई साल से उसके साथ अन्याय हो रहा है। आशीष ने उसकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उसे शादी का झांसा देकर युवक ने यौन संबंध भी बनाए। उसके घरवालों ने मारपीटकर बुरी तरह जख्मी भी कर दिया है। लिखा कि अगर 12 मई तक आरोपी युवक और उसके घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या कर लेगी। इस बाबत जानकारी मिलते ही झूंसी पुलिस के होश उड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed